| |
|
|
|
आर. के. चतुर्वेदी प्रमुख राजस्व आयुक्त नियुक्त |
|
भोपाल:
राज्य सरकार ने नवगठित राजस्व के
विभागाध्यक्ष कार्यालय में प्रमुख राजस्व आयुक्त के पद पर आर.के.
चतुर्वेदी की पदस्थापना की है। प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय
प्रारंभ करने का निर्णय इसी वर्ष लिया गया है। उल्लेखनीय है कि
प्रमुख सचिव राजस्व विभाग के पद पर आर.के. स्वाई पदस्थ हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आज जारी
आदेश के अनुसार सुदेश कुमार प्रमुख सचिव सार्वजनिक उपक्रम विभाग को
वर्तमान कर्त्तव्य के साथ-साथ प्रमुख सचिव आयुष विभाग का प्रभार सौंपा
गया है। श्री प्रभाकर बंसोड़ प्रमुख सचिव, जन शिकायत निवारण एवं
सामान्य प्रशासन (मानव अधिकार) को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ
प्रमुख सचिव जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। श्री बंसोड़ के
कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अशोक दास प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग,
केवल जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। एस.डी. अग्रवाल
सचिव आयुष विभाग तथा आयुक्त-सह-संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं
होम्योपैथी को आयुक्त-सह-संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं
होम्योपैथी पदस्थ किया गया है। श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव परियोजना
संचालक प्रोजेक्ट उदय तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक
निगम की सेवाएं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से वापिस लेकर उनकी
सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग को प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम के पद
पर नियुक्ति के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गई हैं।
|
|