एमपीहलचल डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
 
अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

 

भोपाला. मध्य प्रदेश में अब धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे ताकि पर्यटक जुड़ सके। इसी कड़ी में 10 से 11 जून तक क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ ही कार्यक्रम भी होंगे।

यह जानकारी पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ा वे की शुरूआत धार्मिक नगरी उज्जैन से शुरू हो रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम का काम सिर्फ होटल संस्कृति को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि धार्मिक सुविधाओं विस्तार करना भी है। राज्य में ओंकारेश्वर, महेश्वर, चित्रकूट, ओरछा, मैहर, अमरकंटक, उज्जैन, सलकनपुर, देवास आदि स्थानों का चयन कर लिया गया है। धार्मिक आस्था से जुड़ी नर्मदा नदी के किनारे भी कार्यक्रम करेंगे। क्षिप्रा तीर्थ स्थल की चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक क्षिप्रा में जितना काम होना चाहिए था उतना कार्य नहीं हो पाया है। क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा कार्यक्रम में भजन संध्या, क्षिप्रा गंगा पूजन, चुनरी अर्पण,फूड फैस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस कार्यक्रम के लिए काफी संख्या में पर्यटकों को बुलाया गया है।
 

update: Wednesday June 08, 2011 05:59 PM       game movie pic sms    Gift, mobile society online

  मुख्य पृष्ठ

 

 

   मुख्य पृष्ठ   |   प्रशानिक ख़बरें   |   राजनितिक ख़बरें  |   अपराध  |   भोपाल    |    ग्वालियर   |    इंदौर   |   जबलपुर   |   अन्य जिलें   |   संवाददाता  |   संपर्क  संपादकीय