एमपीहलचल.काम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
                                               नवीन पदस्थापना पर नहीं जाने वाले शासकीय सेवक निलंबित

 

   

भोपाल: राज्य शासन ने लोक अभियोजन संचालनालय के अंतर्गत पदस्थ तीन शासकीय सेवकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन की यह कार्रवाई संचालनालय द्वारा कार्यमुक्त किये जाने के बाद इन शासकीय सेवकों द्वारा नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर की गई है।

निलंबित किये गये इन शासकीय सेवकों में श्री नारायण सिंह मैना, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल शामिल हैं, जिनका स्थानांतरण बरेली, रायसेन किया गया था। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खरगोन रहेगा। इसी प्रकार श्री फूलचंद सोंधिया, सहायक ग्रेड-3 को सीधी से अलीराजपुर स्थानांतरित किया गया था।

 

नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर इन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय झाबुआ रहेगा। इसी तरह श्री नृपेन्द्र सिंह चौहान, सहायक ग्रेड-3 विदिशा को नये पदस्थापना स्थल बुरहानपुर पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने की वजह से निलंबित किया गया है। इनका मुख्यालय उमरिया रहेगा। निलंबन अवधि में उपरोक्त शासकीय सेवकों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ove songs movie online internet home money fashion gril fun sms friend sexy women news india

update: Wednesday June 22, 2011 08:02 AM       game movie pic sms    Gift, mobile society online

  मुख्य पृष्ठ

 

 

       मुख्य पृष्ठ   |    प्रशानिक ख़बरें   |   राजनितिक ख़बरें  |   अपराध  |   भोपाल    |    ग्वालियर   |    इंदौर   |   जबलपुर   |   अन्य जिलें   |   संवाददाता  |   संपर्क  संपादकीय