एमपीहलचल.काम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
                                               भाप्रसे अधिकारियों की नई पदस्थापना

 

   

भोपाल: राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अजीत केसरी आयुक्त-सह-संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

 

के.सी. गुप्ता द्वारा कमिश्नर रीवा संभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रदीप खरे कमिश्नर शहडोल संभाग कमिश्नर रीवा संभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

 

साथ ही शासन द्वारा अजय तिर्की सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पदेन अपर विकास आयुक्त को कमिश्नर रीवा संभाग पदस्थ किये जाने के आदेश को निरस्त किया गया है।

 

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के ५ अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिये गये हैं।

क्रमांक

अधिकारी का नाम

वर्तमान पदस्थापना

नवीन पदस्थापना

१.

डी.के. सामन्त रे

पदस्थापना के लिये प्रतीक्षारत

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग

२.

एस.आर. मोहंती

सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग

विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मध्यप्रदेश मंत्रालय

३.

पंकज अग्रवाल

अध्यक्ष-सह-प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड जबलपुर

आयुक्त कोष एवं लेखा तथा पदेन सचिव वित्त विभाग

४.

के.सी. गुप्ता

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम

कमिश्नर रीवा संभाग, रीवा

५.

मनीष रस्तोगी

आयुक्त कोष एवं लेखा तथा पदेन सचिव वित्त विभाग

अध्यक्ष-सह-प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड जबलपुर

 

ove songs movie online internet home money fashion gril fun sms friend sexy women news india

update: Sunday June 26, 2011 10:28 AM       game movie pic sms    Gift, mobile society online

  मुख्य पृष्ठ

 

 

       मुख्य पृष्ठ   |    प्रशानिक ख़बरें   |   राजनितिक ख़बरें  |   अपराध  |   भोपाल    |    ग्वालियर   |    इंदौर   |   जबलपुर   |   अन्य जिलें   |   संवाददाता  |   संपर्क  संपादकीय