एमपीहलचल.काम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
अभी-अभी : 
 

 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने मांगी इच्छा मृत्यु

भोपाल। बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभात झा ने महंगाई को मौत के बराबर बताते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से इच्छामृत्यु की मांग की है। प्रभात ने इच्छामृत्यु के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को लेटर लिखा है।

 

 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने मांगी इच्छा मृत्यु

भोपाल। बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रभात झा ने महंगाई को मौत के बराबर बताते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से इच्छामृत्यु की मांग की है। प्रभात ने इच्छामृत्यु के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को लेटर लिखा है।

 

रामदेव के योग के तरीके पर सवाल उठाया दिग्विजय ने

होशंगाबाद। जयपुर के वैशाली नगर में आम्रपाली सर्किल स्थित टी भारती एक्सचेंज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर तथा उसके दोस्त ने कंपनी की सीईओ को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और सामूहिक ज्यादती की। घटना से क्षुब्ध सीईओ ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

उमा भारती की बीजेपी में वापसी, यूपी की कमान संभालेंग

नई दिल्ली। करीब 6 साल के वनवास के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

 

 

नर्मदा जल योजना कार्य अंतिम चरण में

खंडवा. सवा सौ करोड़ रूपए की लागत से नर्मदा जल को खंडवा लाने की योजना अपने अंतिम चरणों में चल रही है. योजना के चलते नर्मदा को 55 किमी दूर स्थित चारखेड़ा से खंडवा लाया  जाएगा.

 

 

आतंकियों ने जेलर की हत्या का रचा था षड्यंत्र

भोपाल। एटीएस के जवान सीताराम की हत्या से पहले आतंकियों ने सतना जेल के तत्कालीन जेलर संजय पांडे की हत्या का षड्यंत्र रचा था। जेलर को मारने के मंसूबे में नाकाम होने के बाद सीताराम की हत्या का प्लान तैयार हुआ।

 

 

पुलिस थाने में प्रधान आरक्षक घूस लेते गिरफ्तार

शुजालपुर। पुलिस चौकी शुजालपुर मंडी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त टीम उज्जैन ने रविवार की शाम को पुलिस चौकी में ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

 

 

जल संसाधन के अनुविभागीय अधिकारी को जेल

भोपाल। विशेष न्यायालय, इंदौर ने जल संसाधन विभाग गुना के अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण तिवारी को अनुपातहीन सम्पत्ति के प्रकरण में एक वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

 

 

ढूंढे नहीं मिलीं 29 चिटफंड कंपनियां

ग्वालियर . शहर में धोखाधड़ी कर लोगों का पैसा लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के मामले में रोज नया खुलासा हो रहा है।

 

 

पूर्व सिमी कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे

जबलपुर. पुलिस ने जबलपुर के पूर्व सिमी कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे मारकर उनकी वर्तमान स्थिति की छानबीन की है।  

 
 

उप यंत्री को तीन वर्ष का कारावास

भोपाल. अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप यंत्री आरपी भटेरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5 लाख रु. के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

 
 

रिश्वत के प्रकरण में एस.आई, ए.एस.आई. को सजा

शिवनी. रिश्वत की माँग करने के एक मामले में विशेष न्यायालय, सिवनी द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक, थाना किंदरई, जिला सिवनी को दोषी पाये जाने पर दो-दो वर्ष सश्रम कारावास एवं पाँच-पाँच हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित करने का आदेश पारित किया है।

 
   
                                  मुख्य पृष्ठ   |    प्रशानिक ख़बरें   |   राजनितिक ख़बरें  |   अपराध  |   भोपाल    |    ग्वालियर   |    इंदौर   |   जबलपुर   |   अन्य जिलें   |   संवाददाता  |   संपर्क  संपादकीय